लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कोरोनाकाल को लेकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इसके लिए छात्रों को विलंब शुल्क देना होगा। विलंब शुल्क के साथ कक्षा नौ व 11 में 10 जनवरी तक और कक्षा 10 व 12 में पांच जनवरी तक छात्र प्रवेश पा सकेंगे।
डीआईओएस हयात अली अंसारी ने बताया कि यूपी बोर्ड ने विलंब शुल्क के साथ कक्षा नौ से लेकर 12 में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इसके तहत कक्षा नौ व 11 में 10 जनवरी और कक्षा 10 व 12 में पांच जनवरी तक प्रवेश लिया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्यों को कक्षा नौ व 11 में विलंब शुल्क के साथ प्रवेश लेने वाले छात्रों का शैक्षिक विवरण और शुल्क रसीद 10 जनवरी तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इसी तरह कक्षा 10 व 12 के छात्रों की सूचना पांच जनवरी तक बोर्ड की बेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। डीआईओएस ने बताया कि इसी कक्षा नौ व 11 में प्रवेश लेने वाले छात्रों की फोटोयुक्त नामावली 15 जनवरी तक और कक्षा 10 व 12 के छात्रों की फोटोयुक्त नामावली 10 जनवरी तक कार्यालय पर जमा करनी होगी। संवाद