लखीमपुर के जीआईसी में छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए लेकर सीटिंग प्लान देखते प्रधानाचार्य। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार यानी आज राष्ट्रीय प्रतिभा खोज और राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा होगी, जिसमें कुल 122 छात्र छात्राएं शामिल होंगे। कोरोना काल में होने जा रही छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर शनिवार को कॉलेज प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। कमरों को सैनिटाइज कराने के बाद सामाजिक दूरी का पालन करते हुए छात्रों को बैठाने के लिए सीटिंग प्लान तैयार किया गया है।
जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. आरके आर्य ने बताया कि रविवार सुबह 7 से 12 बजे तक परीक्षा होगी। इसमें राष्ट्रीय प्रतिभा खोज की परीक्षा में 109 और राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 13 छात्र शामिल होंगे। परीक्षा के लिए छात्रों को सुबह सात बजे कॉलेज गेट पर उपस्थित होना होगा। तापमान चेक करने के बाद ही छात्रों को प्रवेश की अनुमति होगी। वहीं बिना मास्क छात्रों को परीक्षा कक्ष में बैठने नहीं दिया जाएगा। छात्रों को पीने के लिए पानी की अपनी बोतल लेकर आना होगा। उन्होंने बताया कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कराने के लिए सीटिंग प्लान तैयार किया गया है। एक कमरे में 15 से 20 छात्र ही बैठाए जाएंगे। संवाद
.......
परीक्षा-परीक्षार्थी
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज- 109
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा- 13
समय- 07.00 से 12.00
परीक्षा केंद्र- राजकीय इंटर कॉलेज