फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर स्कूलों का शुरू हुआ सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अगले साल होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसके तहत कॉलेजों का सत्यापन कराया जा रहा, जिससे प्रधानाचार्यों ने बोर्ड की वेबसाइट पर जो सूचनाएं अपलोड की हैं, उनकी हकीकत जानी जा सके। डीआईओएस ने डीएम के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में 12 टीमें गठित की हैं। इनकी रिपोर्ट के आधार पर ही कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस हयात अली अंसारी ने बताया कि पिछले साल की तरह इस बार भी परीक्षा केंद्र का निर्धारण यूपी बोर्ड ऑनलाइन करेगा। प्रधानाचार्यों ने कॉलेज से संबंधित जो सूचनाएं बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की हैं। उनके सत्यापन के लिए एसडीएम के नेतृत्व में तहसीलवार 12 टीमें गठित कर दी गई हैं। टीम में एसडीएम सहित तहसीलदार व राजकीय विद्यालयों के शिक्षक शामिल हैं। ये टीमें मौके पर जाकर ऑनलाइन अपलोड सूचनाओं का मिलान कर अपनी रिपोर्ट डीएम साहब को सौपेंगे, जिसे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र का निर्धारण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

.......
जिले में विद्यालय
राजकीय विद्यालय- 49
सहायता प्राप्त विद्यालय-45
वित्तविहीन विद्यालय-193
......
छात्र संख्या
हाईस्कूल-49308
इंटरमीडिएट-38496
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें