फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 नवंबर से शुरू होगी पढ़ाई, खीरी के 61 डिग्री कॉलेजों में तैयारियां शुरू

विज्ञापन
युवराज दत्तमहा विद्यालय - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू होने के बाद शासन ने डिग्री कॉलेजों में भी पढ़ाई शुरू कराने की कवायद शुरू कर दी है। कोरोना के कारण पिछले आठ माह से बंद डिग्री कॉलेज 23 नवंबर से खुल जाएंगे। कोरोना काल में डिग्री कॉलेज खोलने के लिए शासन ने सुरक्षा मापदंडों को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कक्षा में 50 प्रतिशत छात्रों को ही बुलाने की अनुमति होगी। आदेश जारी होने के बाद जिले के 61 महाविद्यालयों में गाइड लाइन का पालन कराने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी को लेकर जिले के महाविद्यालय अप्रैल से पूरी तरह बंद हैं। आठ माह बाद शासन ने इन्हें खोलने के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देश के अनुसार डिग्री कॉलेजों में 50 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति के साथ कक्षाएं चलेंगी। प्राचार्यों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि कॉलेज परिसर में छात्रों की भीड़ न लगने पाए।
...
जारी निर्देश
50 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति के साथ कक्षाएं शुरू होगीं। छात्रों को मास्क पहनना होगा। कॉलेज परिसर और कक्षा में सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। सैनिटाइजर अनिवार्य होगा। प्राचार्य को छात्र व स्टाफ के लिए थर्मल स्क्रीनिंग एवं हैंड वाश की व्यवस्था करनी होगी। छात्रों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा। मां बाप को यह सुनिश्चित करना होगा कि यदि छात्र अस्वस्थ है तो उसे घर से बाहर न जाने दें। कंटेन्मेंट जोन से बाहर स्थित डिग्री कॉलेज ही खुलेंगे। वहीं जो लोग कंटन्मेंट जोन में रहते हैं उन छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कॉलेज में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। शिक्षकों को ऑनलाइन शिक्षण के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करना होगा। कॉलेज के हॉल आदि में 200 से ज्यादा लोग इकटठा नहीं हो सकेंगे। छात्र बुक, लैपटॉप एवं नोट्स आपस में शेयर नहीं करेंगे। इनके बीच छह फुट की दूरी अनिवार्य होगी। कॉलेज में आगंतुकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। तनाव से निपटने एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए छात्र एवं शिक्षक व कर्मचारियों को मनोदर्पण वेब पेज के बारे में बताया जाए। विभिन्न जगह से आने वाले छात्रों को 14 दिन क्वारंटीन रखा जाए।
विज्ञापन

......
शासन ने 23 नवंबर से कॉलेज खोलने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जो निर्देश जारी हुए हैं उनका पालन कराने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। छात्रों को शिफ्ट अनुसार बुलाया जाएगा। बिना मास्क प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

-देवकीनंदन मालपानी, प्राचार्य युवराज दत्त महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें