फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य की छात्राओं को नसीहत, मोबाइल न लाएं

विज्ञापन
education
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में बुधवार को स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली नवागत छात्राओं का अभिविन्यास कार्यक्रम के तहत स्वागत किया गया। इस दौरान प्राचार्य ने उन्हें कॉलेज अनुशासन की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी ने नवागत छात्राओं का स्वागत करते हुए कॉलेज नियमों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से कहा कि कॉलेज में यूनिफॉर्म में ही आना होगा। मोबाइल लाना बिल्कुल मना है। उन्होंने कहा कि अनुशासन कॉलेज की पहली प्राथमिकता है और रहेगी। इससे किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। इसलिए सभी को अनुशासन का विशेष ध्यान रखना होगा और इसके दायरे में रहना होगा। डॉ. बीना रानी गुप्ता, डॉ. गीता शुक्ला, डॉ. शशिप्रभा बाजपेई, डॉ. सुशीला सिंह, डॉ. रेखा पांडे, अर्चना सिंह, डॉ. क्षमा तिवारी, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. प्रियंका सिंह, सविता साहू, विमलेश पूजा शुक्ला, शिवा अवस्थी, अंशु श्रीवास्तव, सुनीता आदि मौजूद रहे। संवादे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें