शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते सांसद अजय मिश्र, सदर विधायक योगेश वर्मा और डीएम। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को वर्चुअल बैठक कर नव नियुक्ति माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को नियुक्त पत्र दिए।
वर्चुअल बैठक कर सीएम योगी ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि को जागृत करने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों में विषय की समझ को पैदा करें। शिक्षण एक पवित्र कार्य है, यदि तन्मयता से कार्य करेंगे तो पूरा जीवन यशस्वी होगा। सकारात्मक सोच एवं ऊर्जा समाज में सबसे बड़ी ताकत है, जो समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने शिक्षकों को विद्यालयों का कायाकल्प करने की प्रेरणा दी। इसके बाद सांसद अजय मिश्रा, सदर विधायक योगेश वर्मा एवं डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने 15 सहायक अध्यापकों को नियुक्त पत्र दिए। जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग से सीएम ने शिक्षकों को छात्रों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाने की नसीहत दी। डीआईओएस हयात अली अंसारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद