फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में भी खोजी जाएंगी ‘अनामिका’

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेसिक स्कूलों में एक अनामिका के नाम पर कई स्कूलों में फर्जी तरीके से नौकरी करने का खुलासा होने के बाद शासन अलर्ट मोड में है। बेसिक के बाद अब माध्यमिक विद्यालयों में भी ‘अनामिका’ खोजी जाएंगी। इसके लिए माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के शैक्षणिक अभिलेख चेक किए जाएंगे। शासन से निर्देश मिलते ही डीआईओएस कार्यालय में इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल ने बताया कि जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त एवं संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षिकाओं के शैक्षणिक अभिलेखों का भी सत्यापन होगा। जल्द ही इसकी तारीख निर्धारित होगी। उन्होंने बताया कि कार्यालय पर प्रपत्रों की जांच पड़ताल को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। किस विद्यालय में कितने शिक्षक हैं इसकी तहसील क्षेत्र वार सूची तैयार कराई जा रही है। इससे जांच में आसानी रहेगी। डीआईओएस ने बताया कि डीएम की अध्यक्षता में जल्द ही एक टीम गठित होगी। जो शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन

जिले में कॉलेजों की स्थिति
-राजकीय विद्यालय-49
शिक्षक- 100 ( प्रधानाचार्य- तीन, एलटी ग्रेड-82, प्रवक्ता-15)
-सहायता प्राप्त विद्यालय- 45, हाईस्कूल स्तर में शिक्षक-369, इंटरमीडिएट स्तर में शिक्षक-105
-संस्कृत विद्यालय-चार
शिक्षक- चार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें