फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस, कई अभी कतार में

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में तैनात कई शिक्षक अर्से से गायब चल रहे हैं, जिनमें दो शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने पहले कई बार कारण बताओ नोटिस जारी कर संबंधित शिक्षकों से जवाब मांगा, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला और न ही अधिकारियों के समक्ष उपस्थित हुए। लिहाजा बीएसए ने सेवा समाप्ति की अंतिम नोटिस जारी करके निश्चित समयावधि में संतोषजनक जवाब न मिलने पर सेवा समाप्त (बर्खास्त) करने की चेतावनी दे दी है।
विज्ञापन

नकहा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चेहमलपुर की सहायक अध्यापिका प्रिया मिश्रा आठ अक्तूबर 2018 से बिना सूचना दिए लगातार अनुपस्थित चल रहीं हैं। बीईओ नकहा की रिपोर्ट पर बीएसए ने अध्यापिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया, लेकिन अध्यापिका ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। इसी तरह नकहा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सुंडा में तैनात सहायक अध्यापक अब्दुल हमीद भी आठ अगस्त 2019 से लगातार अनुपस्थित है। बीईओ ने मामले की रिपोर्ट बीएसए को दी, जिसके बाद बीएसए ने अध्यापक को कई बार कारण बताओ नोटिस जारी किए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। लिहाजा बीएसए ने दोनों शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू कर दी है। बीएसए ने बताया कि सेवा समाप्ति से पहले अंतिम नोटिस जारी की गई है, जिसकी समयावधि पूरी होते ही दोनों शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें