फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन पांच मई से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पांच मई से पुन: शुरू होगा। बोर्ड ने अनुमति के साथ दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। डीआईओएस ने रविवार को कार्यालय पर बैठक कर मूल्यांकन केंद्र के प्रधानाचार्यों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विषयवार कॉपियों का मूल्यांकन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की कॉपियां जांचने के लिए शहर के जीआईसी, जीजीआईसी एवं गांधी विद्यालय मूल्यांकन केंद्र बने थे। जीआईसी को 48662, गांधी विद्यालय को 50042 एवं जीजीआईसी को 1010434 कॉपियां आवंटित हुई थीं। मगर, लॉकडाउन के कारण 25 मार्च से मूल्यांकन कार्य बंद हो गया। करीब तीन दिन के मूल्यांकन कार्य में दस प्रतिशत ही कॉपियां चेक हो सकीं। हालांकि शासन ने पांच से 25 मई तक फिर से मूल्यांकन कार्य शुरू करने की अनुमति दी है। इसको लेकर डीआईओएस ने रविवार को केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक कर हैंडवाश, कमरों को सैनिटाइज कराने से लेकर सामाजिक दूरी का पालन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा है। बैठक में जीआईसी प्रधानाचार्य डॉ. आरके आर्य, जीजीआईसी की डॉ. शालिनी दुबे, गुरुनानक इंटर कॉलेज के ईशविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विषयवार चेक होंगी कॉपी
मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षकों के बीच सामाजिक दूरी बनी रहे, इसके लिए शासन ने विषयवार कॉपी चेक कराने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस ने बताया कि एक-एक विषय की कॉपी चेक कराई जाएंगी, जिससे मूल्यांकन केंद्र पर ज्यादा भीड़ न हो।
विज्ञापन

उपनियंत्रक का जारी परिचय पत्र होगा मान्य
लॉकडाउन को लेकर डीआईओएस का कहना है कि मूल्यांकन शुरू होने पर प्रधानाचार्य और उपनियंत्रक द्वारा जारी परिचय पत्र आने जाने के लिए मान्य होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षक चाहें तो उसकी फोटो कॉपी कराकर बाइक आदि पर चस्पा कर लें।
यह रखनी होगी सावधानी
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मूल्यांकन केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे शिक्षक व कर्मचारी। रोजाना मूल्यांकन केंद्र कराए जाएंगे सैनिटाइज। शिक्षकों को मास्क व ग्लब्स पहनकर जांचनी होंगी कॉपियां। मूल्यांकन केंद्र पर हाथ धोने की होगी व्यवस्था। कोरोना से बचाव के लगाने होंगे पोस्टर। हर शिक्षक को मोबाइल में डाउनलोड करना होगा आरोग्य सेतु एप। दो मीटर की दूरी पर बैठेंगे परीक्षक।
बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराने के लिए निर्देश मिल गए हैं। इससे मूल्यांकन केंद्र के प्रधानाचार्यों को बैठक कर अवगत कराकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए कह दिया है। पांच से 25 मई तक कॉपियां जांची जाएंगी।
विज्ञापन

- डॉ.आरके जायसवाल, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें