फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वैज्ञानिकों से प्रेरणा लेकर करें प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमुपर खीरी। जिला विज्ञान क्लब की ओर से गुरुवार को धर्मसभा इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमें करीब 40 माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मॉडलों का प्रदर्शन किया। जिसमें पर्यावरण एवं जल सरंक्षण पर प्रस्तुत मॉडलों को सराहा गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. सतीश कौशल बाजपेई, डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल ने मां सरस्वती का पूजन और माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों को भारतीय वैज्ञानिकों से प्रेरणा लेकर नए प्रयोग करने को कहा। डीआईओएस ने कहा कि छात्रों में विज्ञान के प्रति लगाव उत्पन्न करने और उनमें वैज्ञानिक क्षमता विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का विशेष महत्व है। वाईडी कॉलेज के जंतु विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ.वीपी सिंह ने विज्ञान नवाचार एवं भारतीय वैज्ञानिकों की उपलब्धियों पर छात्रों को विस्तृत जानकारी दी। जिला समन्वय सुनील मिश्रा ने विज्ञान महोत्सव 2020 की जानकारी दी और बताया कि विजेताओं को शुक्रवार को प्रदर्शनी के समापन पर सम्मानित किया जाएगा। इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला लखनऊ की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर प्रधानाचार्य आलोक गोयल, जीआईसी धौरहरा प्रधानाचार्य विनोद कुमार, ब्रजेश शुक्ल, सत्येंद्र पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें