पलियाकलां। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में ‘पढ़ें लखीमपुर’ अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। जिसमें 10 वर्ष से अधिक आयु की छात्राओं को ज्ञानार्जन हेतु प्रेरक साहित्य किताबें उपलब्ध कराईं गईं। जिनका छात्राओं ने अध्ययन किया।
छात्राओं को साहित्य की अलग-अलग किताबें वितरित की गईं। प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने छात्राओं के ज्ञानवर्धन के लिए उनको प्रेरणादायी साहित्य पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व सामाजिक मूल्यों से जुड़ा साहित्य ही भारत में सक्षम व समृद्ध भावी पीढ़ी का निर्माण कर सकता है। कार्यक्रम प्रभारी अशोक वाजपेई ने भी छात्राओं को टिप्स दिए। संवाद