फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शन और संस्कृत एक दूसरे से पूरक: प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आर्य कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को विश्व दर्शन दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। डॉ. रेखा पांडे ने कहा कि वर्तमान सामाजिक विषमताओं से निजात पाने के लिए उपयोगी है दार्शनिक दृष्टिकोण,जो धर्म की सीमाओं से उपर उठकर मानवता की बात करता है और सभी प्राणियों में ईश्वर को देखता है। परिचर्चा में छात्राओं ने भी अपने विचार रखे। जिसमे छात्रा डिंपल ने अपने आचरण में दर्शन के प्रभाव से आने वाले परिवर्तनों की बात कही और शालिनी ने भी अपने अनुभव को दर्शन से जोड़ते हुए विचार व्यक्त किए। प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी ने दर्शन और संस्कृत को एक दूसरे का पूरक बताया और वर्तमान परिदृश्य में इसके महत्व की चर्चा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें