फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग के फरमान बाद प्रशासन ने रोकी स्याही

Thu, 17 Nov 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
नई करेंसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव आयोग का फरमान के बाद निर्वाचन कार्यालय से बैंकों को स्याही नहीं भेजी गई। इससे इलाहाबाद बैंक और अर्बन को-आपरेटिव बैंक में काफी देर बाद मार्कर लगाकर लेनदेन शुरू हुआ। 
विज्ञापन

मालूम हो कि बैंकों से लेनदेन करने वाले के दाहिने हाथ की उंगली पर स्याही का निशान लगाने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत लीड बैंक मैनेजर ने प्रशासन से निर्वाचन कार्यालय के स्टाक से स्याही उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। चुनाव आयोग ने स्याही देने पर रोक लगा दी है।बैंक प्रबंधकों को स्याही न मिलने से कंफ्यूजन की स्थिति बन गई है। उधर डीएम आकाशदीप ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि हाल ही में कई प्रदेशों में चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग का निर्देश मिला है। उधर स्याही न मिलने पर इलाहाबाद बैंक और अर्बन को-आपरेटिव बैंक ने मार्कर से उंगली पर निशान लगाए।

आईबीए से आनी है स्याही
बैंकों को स्याही उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन (आईबीए) की है, लेकिन अभी तक जिले को स्याही नहीं मिल पाई है, जिससे लेनदेन करने वाले के दाहिने हाथ की अंगूठे के पास वाली उंगली पर मार्कर से निशान लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उम्मीद है आईबीए से जल्द ही स्याही मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एके द्विवेदी, मैनेजर-लीड बैंक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें