फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले साल की अपेक्षा दो गुने दाम पर बिक रहे मिट्टी के दीये

विज्ञापन
दिवाली पर चूरा, खील, खिलौनों की खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
लीड
विज्ञापन

22 एलकेएच 04, 05
पिछले साल की अपेक्षा दो गुने
दाम पर बिक रहे मिट्टी के दीये
- बारिश में धान की फसल नष्ट होने से खील-चूरा भी महंगा
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। दिवाली पर जिस तरह लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की खरीदारी अनिवार्य होती है, उसी तरह खील-खिलौनों की भी अनिवार्यता रहती है। हाल में हुई बारिश से धान की फसल खराब होने का असर खीलों और चूरा के मूल्य पर भी पड़ा है। पिछले साल की अपेक्षा यह डेढ़ गुना महंगे बिक रहे हैं।
मिट्टी के दीयों के मूल्य इस बार दोगुने हो गए हैं। पिछली दिवाली पर मिट्टी के दीये 40 से 50 रुपये सैकड़ा की दर से बिक रहे थे, जो इस बार 80 से 100 रुपया प्रति सैकड़ा की दर से बिक रहे हैं। मिट्टी के बर्तन बेचने वाले लोगों का कहना है कि पिछले दिनों बारिश होने से मिट्टी न मिल पाने और बर्तन पकने में दिक्कत होने के कारण यह दीयों और मूर्तियों के मूल्यों में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

वहीं बारिश में धान की फसल नष्ट होने के कारण खीलों और चूरा के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल चूरा 40 से 50 रुपया किलो बिका था तो इस बार यह 60 से 70 रुपये प्रति प्रति किलो बिक रहा है। शकर के खिलौने इस बार 80 रुपया किलो बिक रहे हैं, जबकि शकर के मूल्य में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसलिए इन चीजों की खरीद पर लोगों को जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है।
खील खिलौनों के मौजूदा मूल्य
चूरा (पोहा) 60 रुपये से 70 रुपया प्रति किलो
खील 120 रुपया से 150 रुपया प्रति किलो
शकर के खिलौने 80 रुपया प्रति किलो
बताशे 100 रुपया किलो
मिट्टी के दीये 80 रुपये से 100 रुपया प्रति सैकड़ा
22 एलकेएच 6
मिठाई के दाम भी 15 फीसदी बढ़े दाम
लखीमपुर खीरी। दीपावली पांच दिन का त्योहार है। इन पांचों दिवस रोजाना पूजन होता है। इसमें मिठाई के साथ अन्य पूजन सामग्री की भी जरूरत पड़ती है। ऐसे में इस बार मिठाई के लिए लोगों को जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। कारण, पिछले साल की अपेक्षा इस बार 10 से 15 प्रतिशत तक मिठाई के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

इस दिवाली मिठाई खरीदने के लिए लोगों को प्रति किलो 40 से 50 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। हालांकि ड्राई फ्रूटस वाली मिठाई के दाम जस के तस हैं। गोविंद स्वीट्स के विनीत गुप्ता ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार महंगाई बढ़ी हैं, जिसका असर मिठाइयों पर भी पढ़ा है। इसलिए ड्राई फ्रूटस वाली मिठाई को छोड़कर अन्य पर मिठाइयों पर 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
मिठाई का मूल्य
मिष्ठान- 2021-2022
काजू बर्फी- 800-900
खजूर वाली मिठाई-480-520
लड्डू-440-480
मेवा बाइट- 1200
पिस्ता रोल-1400
काजू पान-1200
चोको बाइट-1200
(मिठाई का मूल्य प्रति किलोग्राम है। दुकानों पर इसके मूल्य में अंतर हो सकता है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें