मृतक रामाआसरे उर्फ रामा नाग का फ़ाइल फोटो
निघासन। सिंगाही थाना क्षेत्र में शनिवार को रास्ते में अचानक कुत्ता सामने आने से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में उसके नीचे दबकर सब्जी विक्रेता की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
सिंगाही कस्बे के बाढ़ियन टोला निवासी रामाआसरे उर्फ रामा नाग (45) पुत्र लक्ष्मीनारायण बेलरायां-कुसाही बाजार में सब्जी बेचकर ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक कुत्ता सामने आने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ई-रिक्शा पलट गया। इसके नीचे दबकर रामाआसरे की मौत हो गई। सिंगहा निवासी राजेश (45) पुत्र आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल राजेश को निघासन सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक डॉ. दिवाकर गिरि ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।