फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रूट प्लान व किराया निर्धारण से नाखुश ई- रिक्शा चालकों ने विधायक को घेरा

Mon, 29 Dec 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विधायक के आवास पर अपनी समस्या बताते ई रिक्शा चालक। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। ई-रिक्शों के रूट प्लान और किराया निर्धारण से नाखुश चालकों ने फार्म हाउस पर विधायक अमन गिरि का घेराव किया। उनसे तैयार की गई योजना पर पुनर्विचार करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सैकड़ों की तादाद में चालक अपने-अपने ई-रिक्शा लेकर लाल्हापुर स्थित विधायक के फार्म हाउस पर पहुंच गए। आवास पर चालकों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा और 16 दिसंबर को नगर पालिका सभागार में बैठक के दौरान तय किए गए रूट प्लान, किराया निर्धारण सहित योजना पर रोष व्यक्त करते हुए पुनर्विचार करने की मांग की।
विधायक ने तहसीलदार भीमचंद, प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह को बुलवाकर योजना पर पुनर्विचार करने के लिए मंगलवार को दोपहर एक बजे तहसील सभागार में बैठक करने के लिए कहा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, अवधेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




वर्जन

गोला छोटा शहर है। ई-रिक्शा संचालन लोगों की आजीविका से जुड़ा है। उन्हें रूट प्लान में नहीं बांधा जा सकता है। पुनर्विचार के लिए तहसील सभागार में आज दोपहर एक बजे से बैठक रखी गई है।
अमन गिरि, विधायक, गोला



एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका परिषद के सभागार में बैठक रखी गई थी। इसमें नगर वासियों, गोला टूरिज्म संगठन विचार-विमर्श एवं सुझाव पर योजना तय की गई थी। अब बैठक में जो कार्ययोजना तय होगी, उसी अनुसार क्रियान्वयन कराया जाएगा।
विज्ञापन


विजय शुक्ला रिंकू, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें