फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ई-रिक्शा चालक को लगी गोली, हालत गंभीर

Fri, 20 Feb 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
घायल को जिला अस्पताल ले जाते एंबुलेंस कर्मी। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बाइपास मार्ग पर फायरिंग करते हुए भाग रहे युवकों की गोली से कांशीराम आवास कॉलोनी निवासी ई-रिक्शा चालक लईक (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी गोला और जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे कॉलोनी में अचानक दो युवक फायरिंग करते हुए घुस आए। गोलियों की आवाज से वहां अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों और रिश्तेदारों शिवानी, सोनी व पुष्पा ने बताया कि हमलावर बाहरी थे और किसी व्यक्ति को दौड़ाते हुए कॉलोनी में आए थे। यहां भी उन्होंने कई राउंड फायरिंग की।
कॉलोनी निवासी लईक सहित कई लोग हमलावरों का पीछा करने लगे। हमलावर कॉलोनी से होते हुए बाइपास की ओर भाग रहे थे। इसी दौरान उनमें से एक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली ब्लॉक नंबर चार के मकान संख्या 43 निवासी लईक पुत्र छिद्दू के बाईं ओर सीने के नीचे पेट में जा लगी।
विज्ञापन

घटना के बाद गंभीर हालत में लईक को सीएचसी गोला पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मोहल्लेवासियों के अनुसार लईक ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उसके परिवार में पत्नी, एक विवाहित बेटा और एक बेटी है।


लेनदेन के विवाद से शुरू हुआ मामला
सीओ रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि बिजुआ निवासी संगम नामक व्यक्ति पंजाबी कॉलोनी में किराये पर रहता है। उसके साथ हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव हेमपुर निवासी प्रशांत कमल और हैदराबाद निवासी प्रशांत वर्मा ऑनलाइन शेयर निवेश का कार्य करते हैं। संगम का करीब एक लाख रुपये प्रशांत कमल पर बकाया था, जिसमें 47 हजार रुपये शेष थे। लेनदेन को लेकर प्रशांत कमल अपने साथी प्रशांत वर्मा के साथ संगम के पास पहुंचे थे। विवाद बढ़ने पर दोनों को घेर लिया गया। पीछा कर रहे लोगों से बचने के लिए दोनों ने फायरिंग की, जिसमें गोली लईक को लग गई।

दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। तमंचा बरामद हो गया है। फायरिंग के दौरान लईक को बाईं ओर सीने के नीचे गोली लगी है। घायल को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

-रमेश कुमार तिवारी, सीओ गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें