फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा मेला: रसीद काटने में नगर पालिका कर रही भेदभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दशहरा मेले को लेकर इस समय नगर पालिका में दुकान आवंटन किया जा रहा है। दुकानदारों का आरोप है कि छोटे दुकानदारों को मौखिक रूप से आश्वासन दिया जा रहा है, जबकि बड़े दुकानदारों की रसीदें काटी जा रही हैं। रसीदें न कटने से छोटे दुकानदारों में निराशा है।
विज्ञापन

नगर पालिका हर साल दशहरा मेला धूमधाम से कराती है। पिछले साल दुकानों के किराए में भारी इजाफा किया गया था। जिसका दुकानदारों ने विरोध भी किया था। इस बार दस अक्तूबर से दुकान आवंटन का काम शुरू कराया गया है। तीन दिनों में दौ सौ से ज्यादा दुकानों की रसीदें काटने का दावा किया जा रहा है। रसीद काट रहे नगर पालिका के कर्मचारी और मेला ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार, पूरे मैदान में 300 के करीब दुकानें लगाई जाती हैं।
जिसमें कुछ बड़ी और सैकड़ों छोटी दुकानें होती हैं। हर बार की तरह इस बार भी नगर पालिका के कर्मचारी कुछ दुकानदारों की रसीद काटने के बजाय उन्हें मौखिक रूप से आश्वासन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि अब एकाध दिन ही रसीद काटने का काम किया जाएगा। ऐसे में यदि केवल आश्वासन ही दिया जाता रहेगा तो रसीदें कब काटी जाएंगी। जब तक निर्धारित फीस जमा होकर रसीद नहीं कट जाती, तब तक दुकान पक्की नहीं मानी जाती है। फिलहाल छोटे दुकानदारों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही हैं।
विज्ञापन


मेला ग्राउंड में दुकान लगाने को लेकर रसीद काटने का कार्य जारी है। निर्धारित शुल्क जमा कराकर दुकानदारों की रसीदें काटी जा रही हैं। फिलहाल इस तरह का कोई भी मामला संज्ञान में नहीं आया है।
- संजय कुमार ईओ, नगर पालिका लखीमपुर
हर बार नगर पालिका कुछ नया करने की कोशिश करती है। कुछ दुकानदार हर साल इसी तरह की बातें करते हैं। दुकानें लेकर दूसरों को किराए पर दे देते हैं, ऐसे दुकानदारों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

- डाॅ. इरा श्रीवास्तव, पालिकाध्यक्ष नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें