फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा: चार मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दशहरा मेला और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को देखते हुए मंगलवार को शहर के चार प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्ट रहेगा। पांच स्थानों पर बैरियर लगाया गया है।
विज्ञापन

सोमवार रात आठ बजे यातायात पुलिस ने एडवायजरी जारी करते हुए बताया कि संकटा देवी चौराहे, सैधरी बाईपास और बृज भवन गढ़ी रोड पर बैरियर लगाया जाएगा। कार्यक्रम पूरा होने तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इसके अलावा मेला मैदान और गोविंद डेयरी के पास भी बैरियर की व्यवस्था रहेगी। एलआरपी चौराहे पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
वाहनों को राजापुर और छाउछ की ओर से निकाला जाएगा। शहर के अंदर अलग अलग मार्गों से आने वाले वाहनों को संकटा देवी चौराहे से डायवर्ट कर गोला रोड की ओर निकाला जाएगा। मिदनिया तिराहे से मेला मैदान की ओर आने वाले बड़े और कॉमर्शियल वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। छोटे वाहनों को बृज भवन तिराहे से कांशीराम कालोनी होकर कृष्णा टॉकीज तिराहे से गोला रोड की ओर भेजा जाएगा। सैधरी से मेला मैदान की ओर आने वाले वाहनों को भी डाइवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें