फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रेलवे ट्रैक पर मिला समधी-समधन का शव

विज्ञापन
हरदोई के जहानी खेड़ा में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
विज्ञापन
मैगलगंज। एक माह से गायब चल रहे मैगलगंज और पसगवां थाना क्षेत्र निवासी समधी-समधन का क्षत-विक्षत शव हरदोई जिले की सीमा में पिहानी मोड़ के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। बताया गया कि प्रेम-प्रसंग में दोनों एक माह पहले घर से चले गए थे। उधर, मृतकों के परिजन लोकलाज के चलते ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार की सुबह हरदोई के पिहानी कोतवाली की जहानीखेड़ा चौकी क्षेत्र में पिहानी मोड़ के पास रेलवे लाइन पर एक युवक-युवती का क्षत-विक्षत शव पड़ा पाया गया। सूचना पर जहानीखेड़ा चौकी प्रभारी रामानंद मिश्रा मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। मृतकों की शिनाख्त पसगवां थाने के सोहैना निवासी 40 वर्षीय रामनिवास और मैगलगंज के मुबारकपुर में रहने वाली आशारानी के रूप में हुई। शव मिलने के सूचना पर परिजन पहुंचे तो पता चला कि मृतक आपस में समधी-समधन थे।
प्रेम-प्रसंग के चलते दोनों करीब एक माह पूर्व चले गए थे। परिजन इनकी तलाश में जुटे थे। मृतकों के परिजनों का कहना है कि दोनों ने लोकलाज के डर से आत्महत्या जैसा कदम उठाया होगा। जहानीखेड़ा पुलिस भी घटना को आत्महत्या मान रही हैं। बताया जा रहा है कि समधी-समधन ने सीतापुर -शाहजहांपुर पैसेंजर से कटकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें