फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे के दौरान किसानों से भरवाएं घोषणा पत्र

Wed, 10 Jun 2015 09:31 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद के उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्रा ने खीरी में कराए जा रहे गन्ना सर्वेक्षण 2015-16 कार्य की समीक्षा के दौरान कहा है कि सर्वे के समय किसानों से घोषणा पत्र भरवाकर प्राप्त किए जाएं। उन्होंने सर्वेक्षण कार्य प्रत्येक दशा में 30 जून 2015 तक पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गन्ना आयुक्त के निर्देशानुसार क्रॉस चेकिंग के तहत मुरादाबाद के उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्रा ने चीनी मिल क्षेत्रों में कराए जा रहे गन्ना सर्वेक्षण 2015-16 का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद जिला गन्ना कार्यालय सभागार में उन्होंने चीनी मिलों के प्रधान प्रबंधकों और समस्त ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों के साथ सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गन्ना आयुक्त द्वारा जारी सर्वेक्षण नीति का अनुपालन कराते हुए सर्वेक्षण कार्य किया जाए। सर्वेक्षण के समय जीपीएस मशीन का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए। सर्वे से पहले संबंधित किसानों को उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि बगैर किसान की उपस्थिति में गन्ना सर्वेक्षण कार्य गड़बड़ी का शिकार हो सकता है, जिससे शिकायतें आएंगी। लिहाजा किसानों को सूचना देने में लापरवाही न की जाए। इस दौरान उप गन्ना आयुक्त ने चीनी मिल वार सर्वेक्षण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें