गोला गोकर्णनाथ। एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने सोमवार को शहर में संचालित शिव हॉस्पिटल और गैलेक्सी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं उजागर हुईं।
एसडीएम ने बताया दोनों अस्पतालों में मौके पर कोई डॉक्टर नहीं मिला। अस्पताल में फायर, सफाई और अपशिष्ट प्रबंधन की अनियमितताएं पाई गईं। हॉस्पिटल के पास कोई वैध दस्तावेज भी नहीं मिले। ओटी टेक्नीशियन नहीं है। जीवनरक्षक उपकरणों का अभाव मिला। अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई है।