फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता के दर्शन को देवी मंदिरों में उमड़े श्रृद्घालु

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नवरात्र पर्व के सातवें दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप का भक्तों ने पूजन किया। सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। श्रद्घालुओं ने मंदिर पहुंचकर मां संकटा देेवी व अन्य देव रूवरूपों के दर्शन कर विधि विधान से पूजन किया।
विज्ञापन

शहर के मां सकंटा देवी, मां बंकटा देवी, माता शीतला देवी सहित भुइयां देवी मंदिर में शनिवार की सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमडने लगी। मंदिर पहुंचे श्रृद्घालुओं ने लाइन में लगकर मां के दर्शन कर विधि विधान से पूजन कर फूल, नौ वेद्य, फल, चुनरी अर्पित की। भक्तों के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। मां का पूजन करने के लिए देवी मंदिरों में शाम तक भक्तों की भीड लगी रही। माता के दर्शन के करने के बाद भक्तों ने घर पहुंचकर दुर्गा सप्तशती का पाठ कर व्रत रखा। देवकली तीर्थ के ज्योतिषाचार्य प्रमोद दीक्षित ने बताया कि रविवार को दुर्गा अष्टमी और सोमवार को नवमी है।
मझगईं। शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन माता मंजेश्वरी देवी मंदिर व शिव मंदिर में मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। लोगों ने व्रत रखकर मां की उपासना की। शाम को माता मंजेश्वरी देवी मंदिर में आरती का आयोजन हुआ। इसमें भारी संख्या में भक्तों ने मां की आरती कर आर्शीवाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें