फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मां की तरह नन्ही ‘गौरी’ का ख्याल रख रही दुर्गा

विज्ञापन
दुधवा में दुर्गा के साथ नन्हीं ह​थिनी गौरी।
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में नए मेहमान के रूप में बिजनौर जिले के नजीबाबाद से लाई गई नन्हीं हथिनी गौरी को दुर्गा का साथ मिला है। गौरी हर समय दुर्गा के इर्द-गिर्द ही घूमती रहती है। पार्क प्रशासन भी इनका प्यार देखकर फूला नहीं समा रहा। यहां बता दें कि दुर्गा भी पहले नवरात्र के समय ही दुधवा नेशनल पार्क में लाई गई थी।
विज्ञापन


बिजनौर जिले के नजीबाबाद से दुधवा लाई गई नन्हीं हथिनी गौरी को अपने साथी और सहयोगी के रूप में दुर्गा हथिनी का साथ मिला है। गौरी सलूकापुर बेस कैंप में रखी गई है। उसे बोतल से दूध पिलाया जा रहा है। दुर्गा के महावत इरशाद भी दोनों का ख्याल रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। गौरी भी दुर्गा से हिलमिल गई है। हमेशा ही उसके इर्द-गिर्द घूमती रहती है। यह नजारा काफी प्यारा रहता है, जिसे लोग कैमरे में कैद करना चाहते हैं। उसके साथ सेल्फी की भी होड़ रहती है।
दुधवा के डीडी डाॅ. रंगाराजू टी ने बताया कि नन्हीं हथिनी की देखरेख के लिए बराबर टीम लगी रहती है। उसको किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके भी दिशा-निर्देश अधीनस्थों को दिए गए हैं। चिकित्सकों से चेकअप भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें