फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रमुख सचिव के आने से पहले नया आरओ लगा, सफाई भी हुई

विज्ञापन
रोडवेज बसअड्डे पर लगा वाटर कूलर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रमुख सचिव परिवहन बृहस्पतिवार और शुक्रवार को निरीक्षण के लिए आ सकते हैं। उनके निरीक्षण से पहले ही बस अड्डे की बदहाल व्यवस्थाओं में काफी हद तक सुधार हो गया है। नया आरओ लगाया गया है। सफाई भी काफी अच्छे ढंग से की गई है। उधर, अनुबंधित बस यूनियन के पदाधिकारी भी प्रमुख सचिव से मिलकर डग्गामार बसों के संचालन व अन्य समस्याओं के बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू का बृहस्पतिवार या शुक्रवार को लखीमपुर बस अड्डे का निरीक्षण प्रस्तावित है। वह बस अड्डे की व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं की पड़ताल करेंगे। प्रमुख सचिव के निरीक्षण को लेकर आरएम हरदोई और एआरएम व अन्य अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। बस अड्डे की बदहाल व्यवस्थाएं सुधारी गईं हैं। कार्यालयों में अभिलेखों के रखरखाव को दुरुस्त किया गया है। कई वर्षों से खराब वाटर कूलर भी बदल दिया गया। यात्रियों की सुविधा के लिए नया आरओ लगाया गया है। अब यात्रियों को साफ-स्वच्छ पानी मिलने लगा है।
परिसर और कार्यालयों के आसपास सफाई कराई गई है। कार्यालयों की खिड़की पर लगी टूटी जाली बदलवा दी गई है। परिसर के गड्ढों को भरवा दिया गया है। यात्रियों के बैठने के स्थान के पास लगे पंखे भी सही करा दिए गए। इधर-उधर लटकते बिजली तारों को भी दुरुस्त कराया गया है। परिवहन निगम का नया साइनेज बोर्ड लगाया गया है। बस अड्डे पर कराई जा रही तैयारियों का आरएम ने जायजा भी लिया है। एआरएम मुकेश मेहरोत्रा ने बताया कि प्रमुख सचिव का दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित है। बस अड्डे की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। कर्मचारियों को भी जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


एआरटीओ कार्यालय भी तैयारियों में जुटा
प्रमुख सचिव के दौरे को लेकर परिवहन कार्यालय भी तैयारियों में जुटा है। यहांं भी प्रमुख सचिव के पहुंचने की संभावना है। कार्यालयों के दस्तावेज दुरुस्त किए जा रहे हैं। अन्य व्यवस्थाएं भी सुधारी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि प्रमुख सचिव, परिवहन कार्यालय का निरीक्षण और समीक्षा बैठक कर सकते हैं।

प्रमुख सचिव के सामने उठ सकता है डग्गामार बसों का मुद्दा
अनुबंधित बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी प्रमुख सचिव से मिलकर डग्गामार बसों का मुद्दा उठा सकते हैं। कई अन्य मांगे भी करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने बताया कि डग्गामार बसाें की समस्या के साथ बस अड्डे की प्रशासनिक व्यवस्था के बारे में प्रमुख सचिव से बात करेंगे। निर्धारित रूटों पर बसों के संचालन न होने और अन्य समस्याओं के बारे में अवगत कराया जाएगा।

रोडवेज बसअड्डे पर लगा वाटर कूलर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें