फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में चोरी कर आग लगाई

Tue, 09 Dec 2014 11:09 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली सदर क्षेत्र में सोमवार की रात चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया, इसके बाद आग लगा दी। भुक्तभोगी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी रोड निवासी शिवकुमार की गढ़ी रोड पर ही परचून की दुकान है। सोमवार की रात चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़कर लगभग 20 हजार का सामान चोरी कर लिया इसके बाद आग लगा दी। मंगलवार सुबह जब शिवकुमार अपनी दुकान खोलने गया तो वहां सारा सामान जला मिला। शिवकुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। आवास विकास कॉलोनी के एक घर से सामान उड़ाया लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर क्षेत्र में आवास विकास कॉलोनी में सोमवार रात छत के रास्ते गए चोरों ने एक व्यक्ति के यहां से गैस चूल्हा और सिलेंडर सहित हजारों का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
कोतवाली सदर की आवास विकास कॉलोनी निवासी सुरेश रिक्शे से स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने का काम करता है। सुबह जब वह तीन बजे बच्चे ले जाने के लिए तैयार होने लगा तो उसकी पत्नी चाय बनाने के लिए बरामदे में गई। वहां देखा तो गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन गायब थे। सुरेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस वाले मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। दो दुकानों सहित तीन जगह चोरों ने दिखाए हाथ लखीमपुर खीरी। थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम नकहा में दो दुकानों और एक झोपड़ी नुमा घर से चोरों ने हजारों का सामान चोरी कर लिया। एक साथ तीन चोरियों से गांव के लोगों में दहशत है। भुक्तभोगियों ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम नकहा में रईस सड़क के किनारे झोपड़ी डालकर रहता है। सोमवार रात चोर उसके घर से तीन बक्से, एक मोबाइल सेट और बैटरा सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। रईस ने बताया कि बक्से में 17 हजार रुपये, नाक का फूल, झुमके रखे थे। इसके अलावा चोर एक अन्य स्थान से आठ मुर्गिया उठा ले गए। इसके अलावा चौराहे पर शरीफ की पंक्चर बनाने की दुकान है इसके यहां से चोरों ने कुछ टायर ट्यूब तथा हरनाम के पान के खोखे का ताला तोड़कर लगभग ढाई हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें