फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जलस्तर बढ़ने से वनबसा बैराज से बड़े वाहनों का संचालन बंद

विज्ञापन
बनबसा बैराज से तेज धार में निकलता पानी। संवाद
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। पिछले दो दिनों से पहाड़ी जिलों में हुई भारी बारिश के चलते तराई की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बृहस्पतिवार सुबह महाकाली नदी का जलस्तर बढ़ने से वनबसा बैराज से चार पहिया व बड़े वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


कंचनपुर जिले के डीएसपी सागर बोहरा ने बताया कि पिछले दो दिनों से पहाड़ी जिलों में जमकर बारिश हुई है। इसके चलते ही महाकाली नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे महाकाली नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद वनबसा बैराज का जलस्तर एक लाख 26 हजार क्यूसेक मापा गया।
पानी का जलस्तर एक लाख से अधिक बढ़ने के बाद बृहस्पतिवार से पुल पर चारपहिया व बड़े वाहनों का संचालन बंद हो गया है। आसपास के लोगों को बाढ़ आने की संभावना के चलते सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें