पलिया के मटैहिया में कटानस्थल का जायजा लेते रेलवे अधिकारी। संवाद
पलियाकलां। शारदा नदी के बढ़ते जलस्तर का असर रेलवे लाइन पर भी दिखने लगा है। पलिया-भीरा मार्ग पर मटैहिया व बोझवा में रपटा पुल के सामने रेलवे लाइन के नीचे से पानी की रिसाव शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने इसको काफी हद तक रोकने का प्रयास किया और रेलवे को सूचना दी। इसके बाद पहुंचे रेलकर्मियों ने एक जगह पर रिसाव रोक दिया है, जबकि दूसरी जगह रिसाव को रोकने में लगे हुए हैं।
मंगलवार को दोपहर बाद मटैहिया रेलवे फाटक के पास से रेललाइन के नीचे से रिसाव शुरू हो गया। दूसरी तरफ पानी भरने की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पत्थर, मिट्टी आदि डालकर रिसाव को रोकने का प्रयास शुरू किया। साथ ही रेलवे के अधिकारियों को भी सूचना दी। सूचना पर रेलवे के मैलानी से आए इंजीनियर अमित यादव व रामदेव यादव ने रेलकर्मियों के साथ रिसाव का जायजा लिया और राहत कार्य शुरू किया।
पलिया के मटैहिया में कटानस्थल का जायजा लेते रेलवे अधिकारी। संवाद