फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ट्रेनों में भीड़ बढ़ने से सीट के लिए रही मारामारी

विज्ञापन
बस चालकों की हड़ताल के चलते लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रीयो की रही भीड़। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बस और टैक्सी चालकों की हड़ताल की वजह से न बसें चलीं न ही अन्य वाहन। ऐसे में यात्रियों के लिए आने-जाने का एक मात्र सहारा ट्रेन ही रही। सड़क मार्ग की यातायात व्यवस्था ठप होने की वजह से सोमवार को ट्रेनों में खासी भीड़ दिखाई दी। सीट पाने के लिए मारामारी भी रही।
विज्ञापन

लखीमपुर स्टेशन से ट्रेनों का लंबा रूट न होने की वजह से रोजाना अधिकांश ट्रेनें खाली रहती हैं। लखनऊ या मैलानी जाने वाले यात्री इन ट्रेन में आराम से सफर करते हैं, लेकिन सोमवार को ट्रेन का सफर करना यात्रियों के लिए चुनौती बन गया। बस सहित अन्य यातायात व्यवस्था बाधित होने से यात्रियों को आने-जाने के लिए कोई भी साधन नहीं मिल सका। ऐसे में सभी लोगों का रुख ट्रेन की ओर हो गया। सुबह से लेकर देर शाम तक स्टेशन पर यात्रियों की खासा भीड़ रही। लखीमपुर से जितने भी ट्रेनें गुजरी यात्रियों से फुल रहीं।

ट्रेनें लेट होने से परेशान हुए यात्री
कोहरा की वजह से नए साल पर सोमवार को भी कई ट्रेनें लेट हो गई। गोरखपुर से मैलानी अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटा लेट हो गई। गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस ट्रेन का लखीमपुर स्टेशन पर आने का समय 10:19 है, जो सोमवार को ल11:50 बजे पहुंची। वहीं शाहगढ़ पैसेंजर ट्रेन भी करीब एक घंटे लेट हो गई है। शाहगढ़ ट्रेन का लखीमपुर स्टेशन पहुंचने का समय 9:55 है, जो सुबह करीब 10:48 बजे पहुंची। ट्रेनें लेट होने की वजह से यात्रियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें