फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पिटाई और खौफ के चलते युवक ने खाया जहर, मौत

Thu, 07 May 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक हेमंत उर्फ राजा। फाइल फोटो
विज्ञापन
पलियाकलां। कोतवाली पलिया क्षेत्र के ग्राम बोझवा में 19 वर्षीय युवक की जहर खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की मां ने गांव की ही रहने वाली अपनी देवरानी समेत चार लोगों पर पिटाई और प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव निवासी देवकी पत्नी स्वर्गीय संजय कुमार का आरोप है कि गांव की ही उनकी देवरानी समेत चार लोगों ने उनके बेटे हेमंत उर्फ राजा को घेरकर पीटा। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी उसे अपने घर उठा ले गए, जहां से बाद में उसे छुड़ाया गया।
मां का कहना है कि इस घटना के बाद से हेमंत काफी डरा-सहमा था। आरोप है कि हमले और प्रताड़ना के डर से उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी पलिया ले गए, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रोती-बिलखती मां ने बताया कि उनका बेटा स्वभाव से शांत था और विवादों से दूर रहता था। उनका आरोप है कि प्रताड़ना के कारण ही उसने यह कदम उठाया।
मृतक की मां ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें