दुधवा की लाइफलाइन कही जाने वाली सूखी पड़ी सुहेली नदी।
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क एक बार फिर आज से शुरू हो जाएगा लेकिन लाइफलाइन कही जाने वाली सुहेली नदी अभी तक साफ-सफाई का इंतजार कर रही है।
दुधवा नेशनल पार्क के लिए सुहेली नदी बड़ी भूमिका निभाती है। इसके बाद भी सुहेली की तरफ किसी की नजर नहीं जा रही है। नदी सिल्ट से पट चुकी है। वन्यजीव इससे विचरण कर लगातार आबादी की ओर आ जा रहे हैं। यह उनके लिए खतरे की घंटी है। इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष को बढ़ावा मिल रहा है तो बरसात के समय खेती बर्बाद होती है।
क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी ने इसके लिए आवाज उठाई मगर कुछ नहीं हो सका। एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री डाॅ. अरुण कुमार सक्सेना आज दुधवा पार्क के नए सत्र के शुभारंभ के लिए आ रहे हैं। अब फिर से यह मुद्दा गरमा गया है।