फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: देश-विदेश के सैलानियों को लुभा रही दुधवा की आबोहवा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व की आबोहवा और बाघ समेत अन्य दुर्लभ वन्यजीवों का साल के घने जंगलों में स्वच्छंद विचरण देश-विदेश के सैलानियों को लुभा रहा है। यही कारण है कि इस बार दुधवा घूमने आने वाले सैलानियों की संख्या में खासा इजाफा देखने को मिला है। अभी वर्तमान पर्यटन सत्र को समाप्त होने में तकरीबन डेढ़ महीने का समय शेष है। लेकिन, बीते छह माह में ही यहां आए सैलानियों की संख्या पिछले वर्ष के आंकड़ाें से आगे निकल गई है।
विज्ञापन


तकरीबन 1284 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले दुधवा टाइगर रिजर्व में दुधवा नेशनल पार्क, किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य के अलावा बहराइच का कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य आता है। इसमें दुधवा नेशनल पार्क व किशनपुर सेंक्चुरी करीब 884 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में जंगल फैले हैं। साल के घने जंगलों वाला ये पूरा क्षेत्र अपने में तमाम दुर्लभ वनस्पतियों ओर वन्यजीवों को समेटे है। बाघ, पांच प्रजाति के हिरन, हाथी और गैंडे दुधवा का प्रमुख आकर्षण हैं।
दुधवा टाइगर रिजर्व के उप निदेशक डॉ. रंगाराजू टी ने बताया कि वर्तमान पर्यटन सत्र 2024-25 की बात करें तो बीते नवंबर से अप्रैल (छह महीने) तक 44070 भारतीय व 574 विदेशी पर्यटकों ने जंंगल का भ्रमण किया है। जबकि पिछले पूरे पर्यटन सत्र में दुधवा में 50961 भारतीय व 234 विदेशी सैलानियों ने जंगल सफारी का लुत्फ उठाया था।
विज्ञापन

पिछले पर्यटन सत्र 2023-24 की अपेक्षा इस बार अप्रैल तक देशी पर्यटकों की संख्या में 15 प्रतिशत, तो विदेशी सैलानियों की संख्या में 65 प्रतिशत के करीब इजाफा हुआ है।

स्थानीय युवाओं को मिल रहा रोजगार भी


दुधवा का आकर्षण जहां सैलानियों को अपनी ओर खींच रहा है, वहीं सरकार की पहल पर स्थानीय लोगों की नेचर गाइड के रूप में तैनाती किए जाने से उन्हें रोजगार भी मिला है। पर्यटन सत्र प्रारंभ होने से पहले नेचर गाइड को द नेचर स्कूल बेंगलुरु के प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षित भी किया। इस सत्र में दुधवा में 90 नेचर गाइड की तैनाती की गई है। वहीं पर्यटकों के लिए 30 लोगों के हॉस्पिटैलिटी स्टॉफ को प्रशिक्षित किया गया है। इन्हें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के माध्यम से हाउस कीपिंग व कुकिंग संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया।

दुधवा टाइगर रिजर्व- माह दर माह बढ़ती गई पर्यटकों की संख्या


वर्तमान पर्यटन सत्र 2024-25


नवंबर : 5418 भारतीय- 44 विदेशी
दिसंबर : 9554 भारतीय- 52 विदेशी
जनवरी : 8197 भारतीय- 40 विदेशी
फरवरी : 5358 भारतीय- 133 विदेशी
मार्च : 8467 भारतीय- 178 विदेशी
अप्रैल : 7076 भारतीय- 127 विदेशी


कुल- 44070 भारतीय- 574 विदेशी

पिछला पर्यटन सत्र 2023-24

नवंबर : 3487 भारतीय- 10 विदेशी

दिसंबर : 8486 भारतीय- 64 विदेशी
जनवरी : 6547 भारतीय- 28 विदेशी
फरवरी : 4747 भारतीय- 22 विदेशी
मार्च : 7863 भारतीय- 23 विदेशी
अप्रैल : 7047 भारतीय- 50 विदेशी
मई : 6345 भारतीय- 37 विदेशी
जून : 6439 भारतीय- 00 विदेशी

कुल- 50961 भारतीय- 234 विदेशी


-

दुधवा टाइगर रिजर्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका अच्छा नतीजा सामने आया है। यहां पर्यटकों की संख्या में पिछली बार की अपेक्षा खासा इजाफा हुआ है। अभी पर्यटन सत्र के डेढ़ माह शेष हैं। पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन


-डॉ. एच राजामोहन, एफडी, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें