फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा : इस बार सैलानियों को मिलेगी चिकित्सा सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में आने वाले सैलानियों को नए सत्र से प्राथमिक चिकित्सा सुविधा भी दी जाएगी। इसके लिए पर्यटकों की जिप्सी में इलाज की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा इस बार एक सींग वाले गैंडों की ब्रांडिंग का जिम्मा भी पार्क प्रशासन ने उठाया है। इसके लिए गाइडों को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क का नवीन पर्यटन सत्र नवंबर माह में शुरू होगा। नवीन पर्यटन में पहली बार दुधवा की जंगल सफारी का भ्रमण करने वाले सैलानियों के लिए आकस्मिक व प्राथमिक चिकित्सा के इंतजाम किए जा रहे हैं। जिप्सी में गाइड फर्स्ट एड बाॅक्स लेकर जाएंगे। ताकि आकस्मिक स्थिति में सैलानियों को प्राथमिक उपचार दे सकें।
गैंडों की ब्रांडिंग पर भी पार्क प्रशासन का फोकस है। ऐसा इसीलिए है कि पूरे भारत में केवल तीन जगहों पर ही एक सींग वाला गैंडा पाया जाता है, दुधवा उनमें से एक है। गैंडों के प्रति दुधवा के सैलानियों को आकर्षित करने के लिए हाथियों की सवारी के साथ ही जिप्सी वाले मार्ग से भी गैंडों के दर्शन कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


पांच नवंबर से पार्क खुलने के लगाए जा रहे कयास
इस बार पांच नवंबर से दुधवा नेशनल पार्क के खुलने के कयास लगाए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, अबी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिलहाल तैयारियां चल रही हैं।

कहानियों के साथ सरीसृपों के बारे में भी जानेंगे सैलानी
दुधवा आने वाले सैलानियों को इस पर्यटन सत्र में गाइडों दुधवा में घटित और वन्यजीवों के साथ होने वाली घटनाओं की कहानी भी सुनाएंगे। इसके अलावा दुधवा में पाई जाने वाले विलुप्त प्राय और अति दुर्लभ सरीसृपों की प्रजातियों के बारे में भी सैलानियों को जानकारियां दी जाएंगी।

पक्षियों के प्रति सैलानियों को किया जाएगा आकर्षित
दुधवा नेशनल पार्क में पक्षियों की 450 प्रजातियां पाई जाती हैं। इनके बारे में सैलानियों को बताया जाएगा। इससे पक्षियों की प्रजातियों के बारे में सैलानी जान सकेंगे। इसके लिए गाइडों को प्रशिक्षण में विशेष बातों के बारे में बताया भी गया है।


दुधवा नेशनल पार्क में तैयारियां जारी हैं। इस बार सैलानियों के लिए फर्स्ट एड के साथ ही अन्य कई चीजें हैं। दुधवा के बाघ, गैंडा और स्वच्छंद विचरण करते वन्यजीवों को देखने के लिए हर पर्यटन सत्र में सैलानियों की भीड़ लगती है।
विज्ञापन


-डाॅ. रंगाराजू टी., डीडी, दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें