पार्क के पालतू हाथियों ने हटाया, तब शुरू हुआ आवागमन
रात हुई बारिश के साथ आई तेज आंधी में तमाम स्थानों पर पेड़ की डाल आदि टूटी हैं तो वहीं पलिया दुधवा मार्ग पर बांस गिर गए, जिससे करीब एक घंटे मार्ग अवरुद्ध रहा। बाद में पार्क के हाथियों से इन्हें रास्ते से हटवाया गया। तब रास्ते पर आवागमन शुरू हो सका।
गौरतलब है मंगलवार की देर रात आंधी आई थी और तेज बारिश हुई। इसमें इलाके में कई स्थानों पर पेड़ आदि टूटे, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी पलिया दुधवा रोड पर हुई। यहां पर कई बांस के पेड़ सड़क पर आ गए और इस वजह से करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। लंबे देरी के जाम को देखते हुए दुधवा के पालतू हाथियों की मदद से पेड़ों को सड़क से हटाया गया और इसके बाद ही आवागमन बहाल हो सका।
मझगईं। कई माह से पानी को तरस रहे किसानों के लिए बुधवार सुबह खुशी लेकर आई। सुबह चार बजे झमाझम हुई बारिश से किसानों का खुशी का ठिकाना न रहा। सूखे पड़े खेत पानी से जलमग्न हो गए। किसान हारून खां, परमजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश नाग, जगदीश चौरसिया, पुरुषोत्तम आदि किसानों ने बताया कि बरसात न होने से बेतहाशा पड़ रही भीषण गर्मी में फसलें सूखी जा रही थीं। उनके मुताबिक बुधवार की सुबह हुई बारिश से पानी नहीं सोना बरसा है।