फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: क्रिसमस पर सैलानियों से गुलजार रहा दुधवा नेशनल पार्क

विज्ञापन
दुधवा पार्क के नकउहा नाले में धूप सेंकते मगरमच्छ। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए दुधवा नेशनल पार्क में सैलानियों की आमद बुधवार से शुरू हो गई। बुधवार को क्रिसमस पर देर शाम तक दुधवा आने वाले सैलानियों की भीड़ लगी रही। जो सैलानी क्रिसमस का जश्न मनाने पहुंचे, उन्होंने सुबह की पाली में दुधवा जंगल का भ्रमण करने के बाद शाम की पाली में किशनपुर रेंज में जाकर जंगल की सुंदरता निहारी।
विज्ञापन


हर साल दुधवा नेशनल पार्क में क्रिसमस व नए साल का जश्न मनाने के लिए दूरदराज से सैलानी पहुंचते हैं। बुधवार को क्रिसमस के दिन दुधवा में बाहर से आए हुए सैलानियों ने जंगल का भ्रमण किया। हालांकि पहली पाली में सैलानियों को बाघ तो नहीं दिखा, लेकिन हिरन, सियार व अन्य वन्यजीवों को देखकर सैलानियों ने खुशी का इजहार किया। सैलानियों ने हालांकि किशनपुर में बाघ दिखने की उम्मीद भी जताई।
फिलहाल, स्थानीय सैलानी भी अलग-अलग घूमते हुए दिखाई दिए। पार्क प्रशासन के मुताबिक सैलानियों की लगातार आमद दुधवा में हो रही है। सैलानियों की निगाहें पहले तो बाघ को ही ढूंढती हैं, लेकिन बाघ न दिखने के बाद भी अन्य वन्यजीवों के उनको दीदार हो रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह की पाली में जंगल भ्रमण करने गए लखनऊ के देवेश शुक्ला, संदीप, प्रियंका, अर्चना, विजय कुमार समेत अन्य सैलानियों को बाघ तो नहीं दिखा, लेकिन उन्होंने उसके पगचिह्न करीब से देखे। इसके अलावा चीतल आदि को भी करीब से देखा।


सैलानियों ने देखे खुले में धूप सेंकते नकउहा नाले के मगरमच्छ

दुधवा जाने से पहले नकउहा नाले में धूप सेंकते मगरमच्छ सैलानियों को काफी लुभा रहे हैं। खुले में कई मगरमच्छ पड़े होने के चलते सैलानियों की गाड़ियां यहां जरूर रुकती हैं और फोटो आदि खींचकर ही दुधवा के लिए जाती हैं। गाड़ियों के रुकने का एक कारण यह भी है कि यहां पर पार्क का सेल्फी प्वाइंट व इंट्री प्वाइंट भी बना हुआ है। इसके सामने सैलानी अपनी तस्वीरें खिंचवाते हैं।


नियमों के साथ सैलानियों को कराई गई जंगल सफारी

क्रिसमस का जश्न मनाने दुधवा पहुंचे सैलानियों को नियमों के साथ जंगल सफारी कराई गई। इसमें पार्क प्रशासन ने चेकिंग आदि भी की। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही उन्हें जंगल में प्रवेश दिया गया। इस बार पार्क प्रशासन मांस-मदिरा का प्रयोग दुधवा के भीतर रोकने के प्रति काफी गंभीर है और जश्न में इन चीजों को दूर करना चाहता है। इसके लिए अधिकारी व कर्मचारी लगे हुए भी हैं।


एक जनवरी तक सभी हट हबुक, डाॅरमेट्री में भी जगह मिलना मुश्किल

दुधवा नेशनल पार्क आने वाले सैलानियों के लिए एक जनवरी तक सभी हट पूरी तरह से बुक हो चुके हैं। डाॅरमेट्री में कुछ जगह खाली थी, लेकिन वहां भी अब जगह मिलना काफी मुश्किल हो गया है। इसके बाद भी दुधवा घूमने आने वाले सैलानी निराश न हों, क्योंकि आसपास और पलिया क्षेत्र में होटल, लाॅज समेत अन्य जगहों पर उनके रुकने का बंदोबस्त हैं।



सैलानी बोले- रात में गेस्ट हाउस के आसपास काफी वन्यजीव दिखे
लखनऊ से आए सैलानी देवेश शुक्ला ने बताया कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा और यहां रात में पर्यटन परिसर में हिरन आसपास देखने को मिले और चारों तरफ घूमने पर सियार भी दिखे। क्रिसमस मनाने आए हैं और यहां का जंगल घूमा है। बाकी बाघ नहीं दिखा, इसका जरूर मलाल है।



सैलानी अनुशा ने बताया कि हम लोग दुधवा घूमने आए हैं और यहां काफी अच्छा लगा। रात में गेस्ट हाउस के आसपास काफी वन्यजीव दिखे। बाघ नहीं दिखा, लेकिन उसके पगचिन्ह दिखे। सफारी देरी से होने के चलते पहले घूमने वालों को बाघ दिखा। दुधवा काफी अच्छा रहा और आगे भी चाहते हैं कि दोबारा से दुधवा घूमने आएं।



सैलानी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि दुधवा घूमने आए हैं और यह काफी अच्छी जगह लगी। बाघ दिखना मिस हुआ, लेकिन सबसे अच्छी चीज यह है कि यहां का वातावरण काफी अच्छा है और साफ हवा शहरों की तुलना में यहां ज्यादा अच्छी लगी। जिससे वातावरण के लिहाज से दुधवा बेस्ट दिखा।



लखनऊ की अनुमेहा शुक्ला ने बताया कि वह कल यहां आईं थीं और गेस्ट हाउस में रुकी हैं। बहुत सुंदर और बहुत अच्छा लगा दुधवा में आकर। यहां आएं और गेस्ट हाउस में रुककर जंगल के बीच में रुकने का माहौल ही काफी अच्छा लगा। सियार और हिरन रात में पर्यटन परिसर में ही देखने को मिले जो काफी अच्छा अनुभव रहा। सफारी के दौरान बाघ तो नहीं दिखा, लेकिन हिरन व अन्य वन्यजीव देखकर अच्छा लगा।



दुधवा में क्रिसमस से सैलानियों की आमद शुरू हो गई है। नियमों के अनुसार ही सैलानियों को जंगल सफारी कराई जा रही है। नियम तोड़ने के लिए सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। बाकी सैलानियों की आमद लगातार दुधवा में हो रही है। एक जनवरी तक सभी हट बुक हैं। - डाॅ. रंगाराजू टी, डिप्टी डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क

दुधवा पार्क के नकउहा नाले में धूप सेंकते मगरमच्छ। संवाद

दुधवा पार्क के नकउहा नाले में धूप सेंकते मगरमच्छ। संवाद

दुधवा पार्क के नकउहा नाले में धूप सेंकते मगरमच्छ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें