फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्लभ प्रजाति के लाल मूंगा खुखरी सांप का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में दुर्लभ प्रजाति के लाल मूंगा खुखरी (रेड कोरल) सांप सुहेली नदी के पास मृत हालत में पड़ा पाया गया। किसी वाहन की चपेट में आने ने उसकी मौत होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

खीरी जिले में लाल मूंगा खुखरी (रेड कोरल) सांप खीरी जिले में सन 1936 में नजर आया था। इसके बाद यह प्रजाति दुधवा के जंगलों में देखने को नहीं मिली। इसी साल 19 फरवरी को सोनारीपुर रेंज में पेट्रोलिंग के दौरान इस प्रजाति का सांप पार्क प्रशासन ने देखा था। तब इसकी तस्वीरें भी उतारी गीं थीं। विशेषज्ञों ने भी तब इस सांप को 83 साल बाद दुधवा में दिखने की पुष्टि की थी। वहीं दूसरी तरफ बृहस्पतिवार को सुहेली नदी पर इसी प्रजाति के एक सांप का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें