गौरीफंटा। शुक्रवार रात दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर दुधवा बैरियर के पास जंगल में एक पेड़ गिर गया। इस वजह से शनिवार सुबह 6:00 बजे खुलने वाला यह मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। रास्ता बंद होने के कारण नेपाल जाने वाले कई मालवाहक वाहन बीच में ही फंस गए।
पार्क कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए बैरियर पर ही अन्य वाहनों को मार्ग बंद होने की सूचना देना शुरू कर दिया। इसके चलते गौरीफंटा और पलिया आने-जाने वाले वाहनों को वाया चंदनचौकी होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ा। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने के कुछ ही घंटों बाद दुधवा पार्क के वन कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पेड़ काटकर मार्ग से हटाया और रास्ता साफ किया। इसके बाद यातायात दोबारा सुचारु हो सका, जिससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।