फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: त्योहारी सीजन में महंगे हुए सूखे मेवे, नवरात्र में ढीली हो रही जेब

Wed, 14 Oct 2026 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बाजार में दुकान पर रखे सूखे मेवे। संवाद - फोटो : बाजार में भ्रमण करते एडीजी जोन एसके भगत,एसएसपी एवं अन्य अधिकारी। स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नवरात्र के बीच सूखे मेवों के बढ़ते दाम लोगों की जेब पर असर डाल रहे हैं। बादाम, छुआरा और पिस्ता के भाव में तेजी आने से त्योहारों पर खरीदारी का खर्च बढ़ गया है। करीब एक माह पहले तक अंजीर और किशमिश की कीमतों में गिरावट से ग्राहकों को राहत मिली थी, लेकिन अब दूसरे सूखे मेवों के दाम बढ़ने लगे हैं। आने वाले दिनों में अन्य त्योहारों के साथ शादी-विवाह का सीजन भी शुरू होगा। ऐसे में मिठाइयों, पकवानों और मेवों की खरीदारी करने वालों को महंगाई की मार झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन


शहर के कचहरी मार्ग, अस्पताल रोड, खपरैल बाजार और गल्ला मंडी में सूखे मेवों की दुकानों पर दाम बढ़ने का असर दिखाई दे रहा है। दुकानदारों के मुताबिक बादाम के भाव में करीब 200 रुपये किलो, छुआरे में 150 रुपये किलो, कददू के बीज 150 और पिस्ता में लगभग 800 रुपये किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले भी बादाम, काजू, अखरोट, खजूर और इलायची के दाम ऊंचे बने हुए थे।

त्योहारों और सहालग में बढ़ेगा खर्च


नवरात्र के बाद दशहरा, दीपावली समेत अन्य त्योहारों पर मेवों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। इसके बाद शादी-विवाह के आयोजनों में भी सूखे मेवों की खपत बढ़ेगी। मिठाइयों, खीर, हलवा और अन्य पकवानों में इस्तेमाल होने वाले मेवों की कीमतें बढ़ने से घरेलू बजट के साथ ही मिठाई कारोबारियों की लागत पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


सूखे मेवों के भाव

(प्रति किलो रुपये में)

उत्पाद - पहले - अब

बादाम -1200 -1400
पिस्ता - 1200 - 2000
छुआरा - 350 - 500


एक सप्ताह में 11 रुपये किलो महंगी हुई चीनी, 61 रुपये पहुंचा भाव

लखीमपुर खीरी। बाजार में पिछले एक सप्ताह से चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। एक सप्ताह पहले तक फुटकर में 50 रुपये किलो बिकने वाली चीनी के भाव बढ़कर पहले 55 रुपये और अब 61 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। अचानक कीमतों में हुई बढ़ोतरी से आम लोगों के घरेलू बजट पर असर पड़ने लगा है।

चीनी के दाम बढ़ने से चाय से लेकर मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की लागत भी बढ़ने की आशंका है। दुकानदार धर्मेश वर्मा, पंकज, अजय प्रजापति और समीउल्ला ने बताया कि थोक में चीनी महंगी मिल रही है। इसी वजह से फुटकर बाजार में भी दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें