फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri; नशे में धुत इंचार्ज प्रधानाध्यापक का वीडियो वायरल, संविलियन विद्यालय में तैनात है अध्यापक

Sat, 29 Jul 2023 07:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

अध्यापक के नशे में होने के चलते शिक्षा का कार्य भी प्रभावित होता है। लोगों का कहना है कि कई बार अध्यापक की शिकायत बीईओ से लेकर अन्य अधिकारियों तक की गयी लेकिन कार्रवाई न होने की वजह से अध्यापक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन
नशे में धुत इंचार्ज प्रधानाध्यापक का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पसगवां के एक संविलियन विद्यालय में तैनात एक अध्यापक का नशे में धुत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में हड़कम्प मच गया। बताया जाता है कि उक्त अध्यापक नियमित नशे में धुत रहते हैं जिससे विद्यालय में पठन पाठन का कार्य प्रभावित हो रहा है। फिलहाल बीएसए पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई किये जाने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन

ब्लाक पसगवां से संविलियन विद्यालय करमोलिया में तैनात एक शिक्षक की हरकतों ने पूरे शिक्षक समाज को शर्मिंदा करने का कार्य किया है। बता दें कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात प्रमोद कुमार का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह नशे में बताए जा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह तरह की चर्चाएं करते हुए देखे गए। स्कूल और गांव से जुड़े लोगों का कहना था कि उक्त अध्यापक नशे में धुत रहते हैं, इतना ही नहीं कई बार वह इसी हालत में स्कूल भी पहुंच जाते हैं। 

 


अध्यापक के नशे में होने के चलते शिक्षा का कार्य भी प्रभावित होता है। लोगों का कहना है कि कई बार अध्यापक की शिकायत बीईओ से लेकर अन्य अधिकारियों तक की गयी लेकिन कार्रवाई न होने की वजह से अध्यापक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

 

वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने पूरे प्रकरण की जाचं और आख्या बीईओ से तलब की है। बीएसए ने बताया कि जानकारी होने के बाद बीईओ को जांच के आदेश जारी किये गये हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर अध्यापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वीडियो की पूरे दिन चर्चा होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें