गोला गोकर्णनाथ। सावन मेले में ड्यूटी पर आए एसआई ने नशे में धुत होकर शुक्रवार की रात कोतवाली परिसर में हंगामा किया।
गोला में सावन मेले के दौरान कई जिलों से आए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। हरदोई जिले से एसआई शैलेंद्र सिंह की भी ड्यूटी सावन मेले में लगी थी। शुक्रवार की रात एसआई ने नशे में धुत होकर कोतवाली परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे ने एसआई के इस कृत्य की उच्च अधिकारियों को सूचना देकर वापस पुलिस लाइन भेज दिया है।