बिजुआ। एक शराबी बाइक चालक ने मंगलवार को दो मासूम बच्चों को टक्कर मार दी। इससे दोनों बच्चे गंभीर घायल हो गए।
गांव जनकपुर निवासी पिंकी देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया, कि उनके बच्चे शिवांशु और दीपांशी घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान रैनागंज निवासी विनोद कुमार ने बच्चों को बाइक से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी मौके से बाइक लेकर भाग गया। बाद में बाइक सवार के परिजन घर पहुंचे और उन्होंने बच्चों का इलाज कराने को कहा, तो पीड़ित परिवार ने मना कर दिया।
बिजुआ चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार ने बताया घटना के बाद आरोपी अपनी बाइक किसी के यहां छोड़कर नाव से शारदा नदी पार कर भाग गया। संवाद