फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों और रंग-गुलाल से किया जीत की खुशी का इजहार

Mon, 02 Nov 2015 07:46 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
जीत की घोषणा होते ही विजेता जिला पंचायत और बीडीसी उम्मीदवारों के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। मतगणना स्थल के बाहर विजयी उम्मीदवारों को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया और खूब रंग गुलाल खेला। प्रतिबंध होने के कारण यहां ढोल नगाड़े तो नहीं बजे लेकिन विजेताओं के घर पहुंचने के बाद यह हसरत भी समर्थकों ने पूरी कर ली।
विज्ञापन

पलियां पंचम जिला पंचायत  सीट से विजेता हुईं सरखना प्रधान सोमवती राना के पति करुण राना जैसे ही बाहर निकले उनके समर्थकों ने उन्हें मालाओं से लाद दिया और जमकर रंग-गुलाल खेला। इसके बाद जब वह गांव पहुंचे तो समर्थकों ने वहां भी रंग-गुलाल खेला और नृत्य भी किया। गांव में जश्न सा माहौल रहा। इसके बाद पलिया द्वितीय जिला पंचायत सीट की विजेता किरन वर्मा मतगणना स्थल के बाहर आईं तो उन्हें भी उनके समर्थकों ने मालाओं से लाद कर रंग गुलाल खेला। उनके गांव में भी जश्न का माहौल रहा।
 इसके बाद जीत की खबर लेकर पलिया तृतीय जिला पंचायत सीट के उम्मीदवार राजेश भास्कर बाहर आए तो यहां मौजूद समर्थकों ने खूब नारेबाजी कर उनको फूल मालाओं से लाद दिया। उनके भी गांव में समर्थक जश्न मनाने लगे। इसके बाद पलिया प्रथम जिला पंचायत सीट  की उम्मीदवार की जीत की खुशी में उनके भाई मकसूद अली गुड्डू को समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। पलिया चतुर्थ की महिला उम्मीदवार बख्शीश कौर के समर्थक भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी विजेता को फूल मालाओं से लद दिया। उनके गांव में भी जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन

विजेताओं से ज्यादा समर्थकों में खुशी
विजेता के साथ समर्थकों ने तो जश्न मनाया ही साथ ही जो यहां नहीं आ पाए वह अपने अपने इलाकों में जश्न मनाते दिखे। गांवों में विजेताओं के समर्थक ढोल, नगाड़ों पर नाचते मिले और खूब मिठाइयां बंटीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें