धनगढ़ी-नेपाल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथि व अन्य लोग। संवाद
धनगढ़ी (नेपाल)। सुदूर पश्चिम प्रदेश में मादक पदार्थ नियंत्रण अभियान को लेकर कैलाली के गौरीगंगा नगर पालिका स्थित मोनहयाल विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें प्रदेश की सामाजिक विकास राज्यमंत्री सरस्वती खड़का ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ आज समाज की गंभीर समस्या है। हमारे बच्चे इस दलदल में फंस गए हैं। कहा कि जनचेतना के अभाव के कारण यह समस्या विकराल रूप ले चुकी है, जिसको नियंत्रण में करने के लिए प्रदेश सरकार अभियान सहित निरंतर प्रयास कर रही है और इसको खत्म करने के लिए वार्ड, टोल, विद्यालय, शिक्षक, अभिभावक, पुलिस सभी का सहयोग जरूरी है।
प्रदेश सभा सदस्य तुलसी ने कहा कि मादक पदार्थ नियंत्रण को लेकर पकड़ने या कार्रवाई से इस पर रोक नहीं लग पाएगी, बल्कि इस सामाजिक समस्या के खात्मे के लिए इसी तरह अभियान कर आगे बढ़ना पड़ेगा। कार्यक्रम को गौरीगंगा नगर पालिका मेयर देवी दत्त कंडेल, प्रदेश युवा परिषद की लेखापाल मीरा पौडेल ने भी संबोधित किया।