फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: औषधि निरीक्षक का मेडिकल स्टोर पर छापा, मिलीं नशीली दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनिया। औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने एसएसबी के साथ तीन मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम ने नशीली दवा की सौ टेबलेट बरामद की हैं।
विज्ञापन

रविवार को कस्बे में औषधि निरीक्षक बविता रानी एसएसबी के साथ शाम 3:00 बजे रूप मेडिकल स्टोर पर पहुंचीं। यहां नशीली गोलियां बरामद हुईं। बिक्री बिल मांगे जाने पर भी नहीं मिले। औषधि के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा है। इसके बाद प्रजापति मेडिकल स्टोर पर गईं। यहां दवाओं का रखरखाव सही ढंग से नहीं मिला। यहां मेडिकल स्टोर स्वामी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

अग्रवाल मेडिकल स्टोर की भी जांच की गई। यहां औषधियों के रखरखाव सही ढंग से नहीं पाया गया तथा लाइसेंस भी नहीं लगाए गए थे। उन्होंने सभी मेडिकल स्टोर स्वामियों को दुकान के सामने लाइसेंस का बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें