चंदनचौकी में मेडिकल स्टोर का जायजा लेते ड्रग इंस्पेक्टर सुनील रावत।
पलियाकलां। ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार रावत ने पलिया, चंदनचौकी व गौरीफंटा क्षेत्र के मेडिकल स्टोर चेक किए।
थारू क्षेत्र के चंदनचौकी में बरकाती व श्याम मेडिकल स्टोर को चेक किया। इसके बाद गौरीफंटा क्षेत्र के निधि मेडिकल, सूड़ा के राठौर मेडिकल स्टोर, एक डाॅक्टर के मेडिकल स्टोर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने नारकोटिक्स औषधियों के क्रय-विक्रय करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि रूटीन के तहत चेकिंग की गई है। साथ ही मेडिकल स्टोर संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कुछ दवाओं के सैंपल लिए हैं जिनको जन औषधि प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। संवाद