लखीमपुर खीरी। बृहस्पतिवार को पांच ब्लाकों के 1120 स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित हुई।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि रमियाबेहड़, मोहम्मदी, ईसानगर, लखीमपुर व मितौली के 1120 परिषदीय विद्यालयों में पीटीएम का आयोजन किया गया। अभिभावक शिक्षक बैठक में प्रभारी डीसी एमआईएस पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सभी बीईओ, जिला समन्वयक सहयोग कर रहे हैं। वहीं, परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण के दौरान विकास क्षेत्र रमियाबेहड़ में एक सहायक अध्यापक, ईसानगर व लखीमपुर में एक-एक शिक्षामित्र, दो अनुदेशक और मितौली में एक शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद