फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ड्रग इंस्पेक्टर ने छापे मारकर दो मेडिकल स्टोर बंद कराए

विज्ञापन
पलिया के भीरा रोड ​स्थित मेडिकल स्टोर पर चेकिंग करते ड्रग इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया व भीरा में ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार रावत ने टीम के साथ छापे मारे। पलिया में दो मेडिकल स्टोरों को विभिन्न कारणों के चलते अग्रिम आदेश तक बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार रावत ने भीरा रोड स्थित बेबी मेडिकल स्टोर और शाहजहांपुर मेडिकल स्टोर का सबसे पहले जायजा लिया। यहां प्रपत्र, विवरण, दवाओं का स्टाक और अन्य जरूरी कागजातों को चेक किया। बेबी मेडिकल स्टोर को औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम के विपरीत काम करते पाए जाने पर अग्रिम आदेश तक मेडिकल स्टोर बंद करा दिया।
जबकि, पलिया के पुराना अस्पताल के पास स्थित शिवम मेडिकल स्टोर पर भी दवाओं के क्रय-विक्रय का विवरण न पाए जाने पर मेडिकल स्टोर को अग्रिम आदेशों तक बंद करने के निर्देश दिए। उधर, भीरा स्थित वन बीट ब्लड बैंक का भी जायजा लिया। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित बिल रखने चाहिए। जिससे निरीक्षण के दौरान कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलिया में दो मेडिकल स्टोरों को अग्रिम आदेशों तक के लिए बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें