फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: जेल में बंद युवक के नाम से ले ली तैनाती, आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Thu, 20 Jul 2023 02:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

जालसाजी कर दूसरे युवक के स्थान पर तैनाती लेने वाले मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र के आउटसोर्सिंग कंप्यूटर सहायक और एक अन्य पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में जालसाजी कर दूसरे युवक के स्थान पर तैनाती लेने वाले मोहम्मदी क्षेत्र के आउटसोर्सिंग कंप्यूटर सहायक और एक अन्य पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। तहसीलदार की जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर रजिस्ट्रार कानूनगो ने मुकदमा लिखाया है। आरोपी जिस युवक के नाम और स्थान पर काम कर रहा था, वह एक वर्ष से जेल में बंद है।

विज्ञापन


दर्ज कराए मुकदमे में रजिस्ट्रार कानूनगो इलियास बेग ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 144 में गोला के पश्चिमी दीक्षिताना निवासी अंकुश वर्मा की आउटसोर्सिंग कंप्यूटर सहायक के पद पर तैनाती की गई थी। वह पिछले एक साल से जेल में बंद है। अंकुश का जीजा राहुल वर्मा गोला में बीआरसी पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात है।

जांच में पता चला कि राहुल ने जमुनहा के नवनीत वर्मा को कूट रचित दस्तावेज से अंकुश की नौकरी हथियाने का आइडिया दिया। इसके बाद नवनीत के फर्जी दस्तावेज के जरिए अंकुश की जगह नौकरी कर ली। तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के आधार पर रजिस्टर कानूनगो ने नवनीत कुमार और राहुल वर्मा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें