फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दवा व्यापारी पर हमला, पुलिस पर तहरीर बदलने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को कुछ आरोपियों ने एक दवा व्यापारी पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस पर तहरीर बदलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नगर के भूतनाथ मार्ग निवासी दवा व्यापारी सरोज मिश्रा की सिनेमा मार्ग पर मेडिकल एजेंसी है। बृहस्पतिवार सुबह कुछ लोगों ने एजेंसी में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट की थी। बीच-बचाव कराने पर आरोपियों ने सरोज मिश्रा को देख लेने की धमकी दी थी। रात में दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौटते समय आरोपियों ने उन्हें सिनेमा मार्ग पर घेर कर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से पीटा। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित का आरोप है कि जब वह अन्य व्यापारियों के साथ कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे तो पुलिस ने तहरीर बदलवा दी। मारपीट की तस्वीरें प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी कैमराें में कैद हो गईं हैं। फुटेज में आरोपी हाथों में लाठी-डंडे लिए देखे जा रहे हैं। पीड़ित ने जान का खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दवा व्यापारी को इलाज के लिए जिला मुख्यालय ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अजेंद्र यादव, सीओ गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें