गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला पूर्वी दीक्षिताना में एक नशेड़ी ने चाकू से प्रहार कर दो भाइयों को घायल कर दिया। इसमें एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
मोहल्ला निवासी 42 वर्षीय रवि गुप्ता ने बताया कि उसके मकान के सामने रहने वाला व्यक्ति नशेड़ी किस्म का है, जो उसकी बेटियों पर अश्लील टिप्पणी करता रहता है। तीन-चार दिन पहले भी विरोध करने पर आरोपी फौजदारी पर आमादा हो गया था। शुक्रवार की शाम आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें रवि गुप्ता घायल हो गया बचाव में आए छोटे भाई राहुल गुप्ता भी गंभीर घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से भाग निकला। दोनों को गंभीर अवस्था में गोला सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद राहुल गुप्ता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। संवाद